फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   on the FTII students arrest kejriwal and rahul gandhi attack on modi

FTII छात्रों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मोदी पर बरसे केजरीवाल-राहुल

Wed, 19 Aug 2015 08:30 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
on the FTII students arrest kejriwal and rahul gandhi attack on modi

एफटीआईआई मामले में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आम आदमी पार्टी ने भी ट्वीट करके सीधा पीएम मोदी पर हमला बोला है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एफटीआईआई छात्रों की गिरफ्तारी के लिए संस्थान को नियोजित तरीके से नष्ट करने का तरीका करार दिया है।

केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, एफटीआईआई में जो कुछ चल रहा है उसे सुनकर सदमे में हूं। एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्थान को केंद्र सरकार का नियोजित तरीके से नष्ट करने वाला गलत फैसला है।

विज्ञापन

साइलेंस, सस्पेंड और अरेस्ट मोदी जी के अच्छे दिन का मंत्र है

on the FTII students arrest kejriwal and rahul gandhi attack on modi

राहुल गांधी ने इन छात्रों की गिरफ्तारी के लिए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि हमारे छात्र क्रिमिनल नहीं हैं मोदी जी। उन्होंने लिखा है कि साइलेंस, सस्पेंड और अरेस्ट मोदी जी के अच्छे दिन का मंत्र है।


वहीं, केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, मैं एफटीआईआई छात्रों को आमंत्रित करता हूं। केंद्र सरकार की तरफ से जब तक मांग नहीं मान ली जाती, तब तक अस्थायी तौर पर क्लास चलाने के लिए दिल्ली सरकार दिल्ली में जगह उपलब्ध कराने को तैयार है।

यदि केन्द्र सरकार अंतत: नहीं मानती है तो अस्थायी जगह को ही संस्थान बना देंगे। वहीं छात्र आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed