{"_id":"5d771d4c8ebc3e93b9521f0e","slug":"fruit-seller-filed-a-fraud-case-against-cricketer-ajit-chandila","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर अजीत चंदीला की बढ़ेंगी मुश्किलें, फल विक्रेता ने दर्ज कराई धोखाखड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर अजीत चंदीला की बढ़ेंगी मुश्किलें, फल विक्रेता ने दर्ज कराई धोखाखड़ी की रिपोर्ट
Tue, 10 Sep 2019 09:19 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल खिलाड़ी अजीत चंदीला पर फल विक्रेता से भारतीय अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की।
जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कानून गोयान पत्थर वाला कुआं निवासी फल व्यापारी मशकूर ने बताया कि उसका पुत्र मुनीर फरीदाबाद में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था।
इस संबंध में उसका फरीदाबाद आना जाना लगा रहता था। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात फरीदाबाद के थाना भोपानी बल्लभगढ़ क्षेत्र के सेक्टर 9 गिरौली फरीदनगर निवासी क्रिकेटर अजीत चंदीला से हुई।
विज्ञापन
अजीत चंदीला ने पीड़ित के पुत्र का चयन अंडर 14 भारतीय क्रिकेट टीम में कराने की बात कहते हुए उसे झांसे में ले लिया। वहीं क्रिकेट टीम में चयन कराने की ऐवज में उसने साढ़े सात लाख की मांग की। 24 दिसंबर 2018 में अजीत चंदीला उसके घर पहुंचा।

Trending Videos
जहां फल विक्रेता ने अपने एक परिचित के सामने अजीत चंदीला को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। बताया कि फरवरी 2019 में चयन कराने का आश्वसन दिया गया, लेकिन कई माह बाद भी पीड़ित के पुत्र का चयन नहीं हो सका।
चयन न होने पर उसने अपनी रकम वापस मांगी। सख्ती से तगादा करने पर 11 मार्च 2019 को अजीत चंदीला ने सात लाख का चेक देकर दो माह के अंदर पचास हजार रुपये नगद देने का आश्वासन दिया, लेकिन चेक खाते में जमा करने पर बाउंस हो गया।
तभी से वह अपनी रकम वापस मांग रहा है। इस मामले में पीड़ित ने आईजीआरएस पर मामले की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि क्रिकेटर अजीत चंदीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।