फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From today only 25 percent buses will be operated on Delhi roads

दिल्ली की सड़कों पर आज से सिर्फ 25 फीसदी बसें होंगी संचालित

Mon, 23 Mar 2020 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
From today only 25 percent buses will be operated on Delhi roads
dtc bus - फोटो : अमर उजाला

जनता कर्फ्यू के दौरान आसपास के राज्यों से आने वाली बसें भी दिल्ली नहीं पहुंची। कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां बस अड्डों पर न यात्रियों की भीड़ दिखी और न ही इस दौरान बसें आईं। 

विज्ञापन


आज से दिल्ली की सड़कों पर 25 फीसदी बसें ही संचालित होंगी, ताकि बेहद जरूरी कार्यों के लिए लोग गंतव्य तक पहुंच सकें। यह पहला ऐसा मौका है जब दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर सेवाएं 10 दिनों तक बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से बसें भी दिल्ली में 31 मार्च के बाद ही दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगी। 
विज्ञापन


महज तीन यात्रियों ने कराई थी बुकिंग
दिल्ली से काठमांडू के लिए बस सेवा को भी एहतियात के तौर पर बंद किया गया। सोमवार से अगले सात दिनों के लिए महज तीन यात्रियों ने एडवांस बुकिंग कराई थी। इससे संबंधित खबर अमर उजाला में सबसे पहले 19 मार्च के अंक में प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बस सेवा और एशियाई देशों से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों से संक्रमण को बढ़ावा न मिले, इसे ध्यान में रखते हुए डीटीसी ने काठमांडू बस सेवा बंद करने का निर्णय लिया। इस बारे में डीटीसी की वेबसाइट पर भी जानकारी दी गई है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

सब कुछ बंद
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दिल्ली को लॉकडाउन किया जा रहा है। सोमवार सुबह 6 बजे 31 मार्च रात 12 बजे तक दिल्ली में मेट्रो, अंतर्राज्यीय बसों समेत अंतरराष्ट्रीय व घरेलू यातायात सेवाएं ठप कर दी गई हैं। 


दिल्ली के सभी बार्डर भी सील कर दिए गए हैं। दवा की दुकानें, फल-सब्जी की दुकान और मिल्क प्लांट के अलावा सभी तरह की दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और फैक्टरी बंद रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हालात का जायजा लेकर 31 मार्च के बाद अगला फैसला किया जाएगा। तब तक सब कुछ बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed