फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From today it will cease after 25 days to meet the festive special trains

आज से थमने लगेंगी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें

Mon, 23 Nov 2015 08:48 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 Nov 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
From today it will cease after 25 days to meet the festive special trains

25 दिन के सफर के बाद मंगलवार से फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें थमने लगेंगी। नई दिल्ली-दिल्ली और आनंद विहार से वाया गाजियाबाद तीन रूटों पर चलने वाली इन ट्रेनों के थमने से लोगों को थोड़ी परेशानी होगी तो राहत भी लाखों लोगों को मिलेगी।

विज्ञापन


रेलवे ने इनमें से कई ट्रेनों का संचालन अगस्त से ही शुरू कर दिया था। जबकि लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर हरिद्वार जाने वाली कई ट्रेनों को अक्तूबर और नवंबर के शुरू में ही चलाया गया था।
विज्ञापन


अब 24 नवंबर से इनमें से जयनगर-आनंद विहार और लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपना आखिरी फेरा लगाएगी। इसके बाद 30 नवंबर तक सभी ट्रेनों की संचालन अवधि पूरी हो जाने के चलते इनके चक्के थम जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने आनंद विहार से कई और ट्रेनों का संचालन छठ पर्व के चलते किया था। इनमें से अधिकांश ट्रेनों का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं था। इनका संचालन भी अब बंद हो जाएगा।

इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा बंद
लखनऊ-नई दिल्ली और जयनगर-आनंद विहार 24 नवंबर को, आनंद विहार-जयनगर स्पेशल 25 नवंबर को, आनंद विहार-हरिद्वार, आनंद विहार-इलाहाबाद, लखनऊ-आनंद विहार 29 नवंबर को, नई दिल्ली-लखनऊ 28 नवंबर को, आनंद विहार-वैष्णो देवी 30 नवंबर को और वैष्णोदेवी-आनंद विहार एक दिसंबर को अपना अंतिम फेरा लगाएंगी।


ट्रैक पर ट्रेनों का लोड होगा कम
स्पेशल ट्रेनों के ट्रैक से हट जाने पर नियमित ट्रेनों का संचालन सुधरेगा। फिलहाल इन स्पेशल ट्रेनों का असर नियमित ट्रेनों के शेड्यूल पर भी पड़ रहा है। अधिकांश ट्रेनें लेट चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed