{"_id":"2f1f22c1e68539e5093ad61e65db8380","slug":"from-coming-march-faridabad-will-become-wifi-zone-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च से फरीदाबाद बन जाएगा वाईफाई जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च से फरीदाबाद बन जाएगा वाईफाई जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी बनने की राह पर चल रहे जिले के लोगों को स्मार्ट सुविधाएं मिलने जा रही हैं। औद्योगिक नगरी को वाईफाई जोन बनाने की तैयारी में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) जुड़ गया है।
विज्ञापन
अगले साल मार्च से शहर के मुख्य बाजार, मॉल्स और भीड़भाड़ वाले स्थान वाईफाई की सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा। इसके लिए शहर में 20 जगह वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत 25 शहरों को वाईफाई सुविधा देने की योजना बनाई है। इसमें फरीदाबाद का नाम भी शामिल हुआ है।
यूपी के आगरा से इसकी शुरुआत हो चुकी है। बाकी शहरों में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से सर्विस प्रोवाइडर्स तय किए जा रहे हैं। औद्योगिक शहर फरीदाबाद में इसका जिम्मा बीएसएनएल पर होगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल के महाप्रबंधक कोशर खान ने बताया कि देश में 2500 वाईफाई हॉटस्पॉट लगाने का काम किया जाना है। इनमें से 20 हॉटस्पॉट फरीदाबाद में लगाए जाएंगे।
इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। वाईफाई की बेहतर सुविधा शहर के लोगों को मिल सके, इसके लिए उन स्थानों का चयन सर्वे के आधार पर किया जा रहा है जहां हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। मार्च 2016 तक शहर को वाईफाई जोन में तब्दील कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2017 तक 250 से 300 हॉटस्पॉट लगाने का लक्ष्य है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इन्हें लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुविधा पहुंचाई जा सके।
वाईफाई स्पीड 4जी होगी, जिसके लिए मोबाइल नेटवर्क कंपनी ऑप्टिक फाइबर और केबल का नेटवर्क स्थापित करेगी। एक तरफ जहां इसका सीधा फायदा लोगों को मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के लिए आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।
इन शहरों को मिलेगी सुविधा
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, पुणे, कानपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, नागपुर, इंदौर, कोच्चि, पटना, कोयंबटूर, भोपाल, बड़ोदरा, देहरादून, चंडीगढ़ सहित कई और शहरों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इनमें से कुछ शहरों में वाईफाई की सुविधा पहले से भी है।
दो एमबीपीएस होगी स्पीड
शुरुआत में वाईफाई की स्पीड दो एमबीपीएस होगी। बाद में इसे बढ़ाया जाएगा, ताकि लॉग इन करने वालों की तादात बढ़ने पर भी इंटरनेट की स्पीड धीमी न हो। एक साथ 150 सब्सक्राइबर दो एमबीपीएस स्पीड के तहत डाटा इस्तेमाल कर सकेंगे। हॉटस्पॉट के 100 मीटर के दायरे तक इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकेगा।
30 मिनट से ज्याद फ्री नहीं
बीएसएनएल अधिकारियों की मानें तो लॉगइन करने के 30 मिनट तक फ्री वाईफाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दौरान सर्चिंग से लेकर डाउनलोडिंग अनलिमिटेड फ्री रहेगी। तय सीमा के बाद अपने आप वाईफाई सिग्नल गायब हो जाएंगे और दोबारा लॉगइन करने पर तय शुल्क का भुगतान करना होगा।