{"_id":"e5cb9027d3a787926c1f04cf6e2743c4","slug":"from-6-to-9-pm-no-entry-for-heavy-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों के लिए 6 से 9 बजे तक नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों के लिए 6 से 9 बजे तक नो एंट्री
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर डासना आरओबी से डासना चुंगी के बीच भारी वाहनों के लिए एक अप्रैल से नो एंट्री का टाइम बदल जाएगा।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री होगी। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों और गर्मियों के लिए यहां नो एंट्री का टाइम अलग-अलग किया हुआ है।
जनवरी से मार्च तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक और अप्रैल माह से सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि भारी वाहनों के लिए तीन माह से ट्रैफिक पुलिस इस शेड्यूल को फॉलो करा रही है।
जनवरी से मार्च तक नो एंट्री का समय सुबह सात से रात नौ बजे तक रहा है। एक अप्रैल से सुबह एक घंटे पहले यानि छह बजे से नो एंट्री कर दी जाएगी, जबकि रात में (नौ बजे) वही समय रहेगा। भारी वाहन डायमंड और विवेकानंदनगर फ्लाईओवर से निकाले जाएंगे। बस और हल्केवाहन इस दौरान चलते रहेंगे।
विज्ञापन
दिन में नहीं गुजरेंगे पेट्रोलियम वाहन
शहरों-कस्बों के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर अब ज्वलनशील पदार्थों वाले वाहन दिन में नहीं निकलेंगे। भीड़ वाले क्षेत्रों में इनसे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
एनडीएमए (नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी) ने इसकी सिफारिश अधिकारियों को भेजी हैं। पुलिस, जिला प्रशासन और आरटीओ मिलकर पेट्रोलियम और ज्वलनशील पदार्थों के वाहनों को रोकेंगे।
डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस वाले वाहनों का संचालन अत्यंत सावधानी से किया जाता है। इन वाहनों के टकराने या तेज झटकों के कारण हादसा हो सकता है।
भीड़ रहने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एंबुलेंस का समय पर पहुंचना भी कठिन होता है। एनडीएमए की ओर से पेट्रोलियम मंत्रालय, परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को गाइडलाइन जारी की गई हैं।