फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friendship on instagram made relations with the promise of marriage now left

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा दे संबंध बनाए...अब छोड़ दिया

Sun, 12 Jan 2020 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Friendship on instagram made relations with the promise of marriage now left
demo pic

दिल्ली की शादीशुदा महिला ने शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल में जॉब करने वाले अविवाहित युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई। पहले दोस्ती और फिर प्यार का नाटक किया। 

विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब एकाएक उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गाजियाबाद का रहने वाला है, लेकिन घटना क्षेत्र दिल्ली का है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाने पहुंची 28 वर्षीय महिला ने बताया कि वह नई दिल्ली में रहती है। वह एक बच्चे की मां है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी 26 वर्षीय युवक के साथ हुई थी। वह शहर के निजी अस्पताल में जॉब करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे उसने प्यार के झांसे में लेकर उससे मुलाकात करनी शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दिल्ली व गाजियाबाद में दो साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साथ जीने-मरने की कसमें खाकर युवक कहता था कि वह उसके बिना मर जाएगा। 

लेकिन उसने एकाएक बात करनी बंद कर दी। फोन करने पर कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। महिला का कहना है कि वह शुक्रवार को युवक से मिलने अस्पताल पहुंच गई तो उसने उसके साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद उसने कंट्रोम रूम पर सूचना दी। कविनगर एसएचओ मोहम्मद असलम का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


पति भी छोड़ चुका है, जाऊं तो कहां जाऊं
महिला का कहना है कि उसकेपति को युवक के साथ संबंधों का पता चल गया। करीब डेढ़ साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया है। महिला का कहना है कि जिसके चक्कर में पति ने छोड़़ा, अब वह छोड़ रहा है। बेटे के साथ वह जाए तो कहां जाए। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed