{"_id":"acc21d9b6b720ba7f3c051b23a4a185b","slug":"friendship-first-then-raped-now-seven-years-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बदला स्कूलों का समय, 3:30 तक लगेंगी कक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बदला स्कूलों का समय, 3:30 तक लगेंगी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Dec 2015 03:20 AM IST
विज्ञापन
कक्षा बारह तक के सरकारी स्कूल आज से 8 बजे की बजाय सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग ने यह निर्णय सर्दी का मौसम शुरू होने की वजह से लिया है।
विज्ञापन
विभाग से सर्कुलर मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह निर्णय सभी स्कूलों के लिए जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलस्वाल ने बताया कि ठंड में सूर्योदय देर से होता है।
विज्ञापन
इसके अलावा कोहरा और सर्दी की वजह से बच्चों को सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यालय से समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
बताया कि पहले स्कूल का समय 8:00 बजे से 2:30 तक था। इसे अब 9.30 से 3:30 तक कर दिया गया है। यह समय एक दिसंबर से 29 फरवरी 2016 तक रहेगा।
इस संबंध में सभी सरकारी स्कूलों में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। निजी स्कूलों में भी सर्दी को देखते हुए स्कूल समय परिवर्तन किया गया है। यहां 7:30 से स्कूल का समय 8:00 बजे कर दिया गया है।