फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friends shot youth in delhi after Calling from home

घर से बुलाकर दोस्तों ने युवकों को मारी गोली, चाचा को भी पीटा

Sun, 29 Dec 2019 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Friends shot youth in delhi after Calling from home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अलीपुर इलाके में घर से बुलाकर दोस्तों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके हथेली में लगी है। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने उसके चाचा को भी पीटा और हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आयी है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान जतिन (23) के रूप में हुई। वह अपने परिवार के साथ खेड़ाकलां गांव में रहता है। जतिन ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की रात वह अपने घर में मौजूद था। 
विज्ञापन


इसी दौरान उसके पास खेड़ाकलां गांव निवासी उसके दोस्त अंकित का फोन आया। अंकित ने उसे बताया कि बेरीवाला बाग के पास उसका झगड़ा हो गया है। यह सुनते ही जतिन अपने चाचा सतीश (32) के साथ बाइक से बेरीवाला बाग के पास पहुंचा जहां पहले से उसका दोस्त खेड़ाकलां निवासी अंकित, अंशु, रितिक और चेतन मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन को देखते ही रितिक ने अंशु से उसे गोली मारने के लिए कहा। अंशु ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली चला दी। बचाव करने के दौरान गोली जतिन के हथेली पर लगी और पार हो गई। इतने में चेतन ने सतीश को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 


गोली लगने से घायल होने के बावजूद जतिन और सतीश ने आरोपियों को दबोचने की कोशिश की लेकिन आरोपी हवा में गोली चलाते हुए फरार हो गए। 

परिजनों ने जतिन को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed