फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friends killed young man for not giving money for liquor

Delhi: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दोस्तों ने की युवक की हत्या, पैरोल पर जेल से बाहर आया था एक आरोपी

Fri, 30 Jun 2023 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 06:21 PM IST
सार

पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Friends killed young man for not giving money for liquor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में द्वारका नॉर्थ इलाके में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर तीन दोस्तों ने एक युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके सिर पर  गमला से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिवार वालों ने बीच-बचाव कर युवक को हमलावरों के चंगुल से बचाया और अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त संदीप (30) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ भरत विहार में रहता था। वह द्वारका नार्थ थाने का घोषित बदमाश था। 24 जून की रात पुलिस को इंदिरा गांधी अस्पताल से मारपीट के बाद एक युवक के अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को वहां संदीप का मामा ककरौला निवासी कन्हैया मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के घर आया हुआ था। वह घर में रोटी बना रहा था, जबकि उसका भांजा संदीप सोया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नीरज आया। उसने संदीप को बताया कि रवि जूडी उसे किसी काम से बी ब्लॉक शौचालय के पास बुला रहा है।

विज्ञापन


संदीप उसके साथ गया। 10.45 बजे रात करीब नीरज ने घर आकर बताया कि रवि, विजय और बाबू किसी बात को लेकर संदीप की पिटाई कर रहे हैं। वहां पहुंचने पर देखा कि तीनों उसे लात घूंसों से पीट कर रहे हैं। इसी दौरान रवि ने गमला उठाकर उसके सिर पर मार दिया। उनलोगों ने बीच बचाव कर संदीप को बचाया। कन्हैया ने बताया कि संदीप कह रहा था कि तीनों उससे शराब के लिए पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना करने पर तीनों उसकी पिटाई कर रहे थे। परिवार वाले घायल संदीप को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कन्हैया के बयान पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। इलाज के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने वारदात में शामिल रवि और बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि विजय अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि रवि जेल में बंद था। बहन की शादी समारोह को लेकर उसे पेरोल पर रिहा किया गया था। पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप पर भी आपराधिक मामले दर्ज थे। इनके बीच शराब पीने के दौरान मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed