फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend was murdered for only three thousand rupees

तीन हजार रुपये के लिए कर दी थी दोस्त की हत्या, आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार 

Sat, 30 Nov 2019 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
friend was murdered for only three thousand rupees
Arrest

खजूरी खास इलाके में उधार दिए तीन हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक ने अपने दोस्त के सिर पर ईंट और डंडा मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह लगातार दोस्त के परिजनों को दिलासा देता रहा, ताकि पुलिस के शक के दायरे से दूर रहे, लेकिन छानबीन करने के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई, जबकि आरोपी प्रांजल डेका है। जांच में पता चला कि दोनों असम में शिलांग की एक यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ते थे। दोनों के परिवार के बीच अच्छे संबंध थे। दिल्ली आने के बाद प्रांजल अमित के घर रुकता था। 25 अक्तूबर को पुलिस को अमित की हत्या की सूचना मिली। 
विज्ञापन


अमित के फोन की कॉल डिटेल खंगाली गई, जिसमें प्रांजल का नंबर मिला। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि प्रांजल अक्सर अमित के पास आता था। पुलिस की एक टीम ने असम में प्रांजल के घर दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार था। आसपास के लोगों से पुलिस को पता चला कि वह ट्रेन से दिल्ली के लिए निकला है। पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पहले तो वह हत्या की बात से इंकार करता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उसने बताया कि कारोबार में उसे काफी घाटा हुआ था। उसने अमित से तीन हजार रुपये उधार लिए थे। इसके साथ ही उसने अन्य लोगों से भी पैसे लिए। 


अमित उससे अक्सर रुपये वापस करने और लोगों से पैसे लेने को लेकर भला बुरा कहता था। 24 की रात इसी बात पर हुए झगड़े में उसने अमित के सिर पर ईंट और डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी और बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया। जांच में पता चला है कि प्रांजल पर दुष्कर्म का एक मामला भी दर्ज है, जिसकी पुलिस पुष्टि कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed