फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Friend slit friend throat in Trilokpuri delhi murderer said used to stalk sister

नीरज की नीयत थी खराब!: दिल्ली में दोस्त ने काटा दोस्त का गला, बोला- बहन का पीछा करता था, समझाया पर माना नहीं

Tue, 05 Dec 2023 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 08:19 PM IST
सार

नीरज के भाई करण ने दीपक की बहन का पीछा करने की वजह से उसकी हत्या की बात से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि उनके भाई ने कभी दीपक की बहन का पीछा नहीं किया, बल्कि हत्या की वजह कुछ और है।

विज्ञापन
Friend slit friend throat in Trilokpuri delhi murderer said used to stalk sister
मृतक नीरज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मयूर विहार स्थित त्रिलोकपुरी में बहन का पीछा करने पर एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नीरज उर्फ हर्षू (19) के रूप में हुई। वारदात के कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि नीरज उसकी बहन का आते-जाते पीछा करता था। कई बार बहन से बातचीत की भी कोशिश की थी। कई बार नीरज को बहन से दूर रहने की नसीहत भी दी थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नीरज परिवार के साथ त्रिलोकपुरी के 19-ब्लॉक में रहता था। परिवार में दो बड़े भाई करण, धीरज और एक शादीशुदा बहन गायत्री है। नीरज के पिता वीरपाल और मां कंचल की कई साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। नीरज फरीदाबाद के एक जिम में नौकरी करता था।

काम की वजह से वह अपनी बुआ की लड़की के साथ फरीदाबाद में ही रह रहा था। नीरज के बड़े भाई करण ने बताया कि उनकी बहन परिवार के साथ गुजरात में रहती है। वह भाइयों से मिलने दिल्ली आई हुई है। सोमवार सुबह नीरज अपनी बहन व भांजी से मिलने त्रिलोकपुरी आया था।

दिनभर घर में बिताने के बाद शाम को वह दोस्तों से मिलने मोहल्ले में चला गया। इस बीच नीरज को उसका पुराना दोस्त दीपक मिला। दोनों ने काफी देर बातचीत की। दीपक कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। नीरज वहीं घर के पास 18-19 ब्लॉक की सड़क की फुटपाथ पर बैठ गया।

गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा
नीरज फुटपाथ पर बैठकर दीपक का इंतजार रहा था। इस बीच दीपक वहां पहुंचा और नीरज से उलझने लगा। कहासुनी के दौरान अचानक उसने चाकू निकालकर नीरज का गला रेत दिया। उसके गले से खून का फव्वारा फूट पड़ा। शोर-शराबा हुआ तो नीरज के भाई व बाकी लोग वहां पहुंच गए। आरोपी दीपक फरार हो गया। नीरज को फौरन नजदीकी एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

मृतक का भाई बोला-हत्या की वजह कुछ और
नीरज के भाई करण ने दीपक की बहन का पीछा करने की वजह से उसकी हत्या की बात से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि उनके भाई ने कभी दीपक की बहन का पीछा नहीं किया, बल्कि हत्या की वजह कुछ और है। आरोपी इसका खुलासा करने से बच रहा है। वारदात को भी दीपक ने अकेले अंजाम नहीं दिया। उसके साथ और भी लोग शामिल थे। परिजनों ने मांग की है कि दीपक से सख्ती से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास करें कि वारदात में और कौन-कौन शामिल हैं। दीपक नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह काले खां में रात में चौकीदारी करता है। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed