फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend murdered by current brutaly

हाथ-पैर बांध दिए और फिर करंट लगाकर तड़पा- तड़पा कर ली जान

Fri, 06 Nov 2015 10:55 PM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
friend murdered by current brutaly

वसंत कुंज इलाके में एक युवक ने मात्र 25 हजार रुपये के लिए अपने दोस्त की करंट लगाकर हत्या कर दी। उसने पहले दोस्त को शराब पिलाई।

विज्ञापन


जब वह सो गया तो उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर हाथ व पैर में करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ था।

वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि ए-35 मसूदपुर की सीढ़ियों में 26 अक्तूबर को एक युवक का शव मिला था।

युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे

friend murdered by current brutaly

युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। दो नवंबर को युवक की पहचान राहुल कुमार उर्फ पिंकू (25) के रूप में हुई। राहुल पीरागढ़ी स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।


हत्या का मामला दर्जकर वसंत कुंज (नार्थ) वीरेंद्र सेहजवाल की देखरेख में एसआई संदीप यादव, एसआई रामप्रताप यादव और सिपाही विकास की टीम बनाई गई।

एसआई संदीप यादव व रामप्रताप यादव की टीम ने तफ्तीश के बाद राहुल के दोस्त ओमदत्त मिश्रा उर्फलव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ओमदत्त ए-55 मसूदपुर में केयरटेकर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सीडेंट का बदला लिया ऐसा

friend murdered by current brutaly

ओमदत्त ने पूछताछ में बताया कि वह गुड़गांव में एक्सिस बैंक केमैनेजर की गाड़ी चलाता था। सात सितंबर को ओमदत्त राहुल व दो अन्य दोस्त केसाथ फर्रुखाबाद गया था।


लौटते हुए रास्ते में राहुल ने उसे गुदगुदी कर दी थी। इससे ओमदत्त गाड़ी पर संतुलन खो बैठा और गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट के चलते ओमदत्त की नौकरी चली गई थी और गाड़ी में 50 हजार रुपये का खर्चा आया था।

इसी को लेकर ओमदत्त हर्जाने के रूप में राहुल से 25 हजार रुपये मांग रहा था, मगर राहुल दे नहीं रहा था। राहुल ने ओमदत्त का फोन उठाना बंद कर दिया था।

विज्ञापन

पैसे नहीं दिए तो तड़पा-तड़पाकर मारा उसे

friend murdered by current brutaly

इस पर ओमदत्त ने राहुल की हत्या करने की साजिश रच डाली। उसने 25 अक्तूबर को राहुल को ए-55 मसूदपुर में पार्टी के लिए बुलाया।

ओमदत्त ने पहले राहुल को शराब पिलाई। जब राहुल नशे में हो गया तो उसने राहुल के हाथ-पैर बांध दिए और फिर तारों से हाथ व पैरों में करंट लगा दिया था।

जब राहुल की मौत हो गई तो उसके शव को फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed