फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   friend came Flat and saw the dead body lying in the bathroom

फ्लैट पर दोस्त आया तो देखा बाथरूम में पड़ी थी लाश

Mon, 29 Jun 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 29 Jun 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
friend came Flat and saw the dead body lying in the bathroom

करीब नौ माह से बेरोजगार चल रहे युवक की युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव उसके फ्लैट के बाथरूम में पड़ा मिला। सेक्टर- 49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट्र का रहने वाला चेतन चौधरी सेक्टर- 49 में किराये के मकान में रहता था। वह एमबीए पास करने के बाद सेक्टर-16 ए स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर था। नौ माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। तब से वह नौकरी की तलाश में था।
विज्ञापन


शनिवार को चेतन के दोस्त विनय ने उसे फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। रविवार को विनय ने फिर से चेतन को फोन मिलाया। कई बार कोशिश करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो उसे शक हुआ। वह चेतन के फ्लैट पर आया। फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। दोस्त को खोजते हुए वह बाथरूम में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसका शव पड़ा था। शव देखकर उसके होश उड़ गए। चेतन के कपड़े भी बाथरूम में पड़े थे। विनय ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इस कारण मौके के कारण की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस के मुताबिक चेतन की नौकरी छूट गई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed