{"_id":"5de894d98ebc3e54cd44cd8f","slug":"friend-borrowed-500-rupees-and-blew-25-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये उधार मांगकर दोस्त ने उड़ा लिए 25 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
500 रुपये उधार मांगकर दोस्त ने उड़ा लिए 25 हजार रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला
Thu, 05 Dec 2019 11:19 AM IST
Trainee Trainee
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
फरीदाबाद के अजरौंदा गांव के रहने वाले एक युवक के घर से उसके दोस्त ने 25 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-15ए चौकी में देकर दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित मान सिंह ने बताया कि वह अजरौंदा गांव का रहना वाला है। शहर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका एक दोस्त आकाश मंगलवार को 500 रुपये उधार मांगने आया था।
विज्ञापन
उसने अपनी अलमारी से 500 रुपये निकालकर दे दिए। इसके बाद वह ड्यूटी चला गया। वह कुछ सामान भूल गया था, इसे लेने वापस आया तो देखा कि दोस्त आकाश उसकी अलमारी से पैसे चुरा रहा था।
विज्ञापन
उसने शोर मचाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आकाश ने धक्का देकर उसे गिरा दिया व अलमारी में रखे 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
मानसिंह ने आकाश के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर उसे पकड़ने व चोरी के रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी आकाश की तलाश में जुट गई है।