फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   freelance journalist rajeev sharma gets bail in secret acts money laundering

स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को जमानत: चीनी खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचना देने से संबंधित एक मामले में हैं आरोपी

Fri, 07 Jan 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jan 2022 05:24 PM IST
सार

ईडी के अनुसार जांच के दौरान यह पता चला कि शर्मा ने पारिश्रमिक के बदले चीनी खुफिया अधिकारियों को 'गोपनीय और संवेदनशील' जानकारी की दी थी, जिससे भारत की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से समझौता किया गया है।

विज्ञापन
freelance journalist rajeev sharma gets bail in secret acts money laundering
पत्रकार राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च न्यायालय ने चीनी खुफिया एजेंसी को गुप्त सूचना देने से संबंधित एक मामले में  आरोपी स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को जमानत दे दी। शर्मा को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने हाल ही में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


आरोपी पत्रकार को दिल्ली पुलिस के विशेष शाखा ने 14 सितंबर 20 को गिरफ्तार किया था और उच्च न्यायालय ने दिसंबर 20 में जमानत दे दी। वहीं 1 जुलाई 21 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शर्मा को जासूसी मामले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया था। सत्र न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज होने के बाद शर्मा ने उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


बीमारियों को देखकर मिली जमानत
याची ने तर्क रखा कि वह गंभीर साइनस सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। उनकी दो बार सर्जरी हुई थी। कोविड वायरस को देखते हुए जमानत प्रदान की जाए। पिछली सुनवाई में शर्मा के वकील मोहित माथुर ने अदालत को बताया था कि तय समय में आरोपपत्र दायर न होने पर अदालत ने उनके मुवक्किल को पीएमएलए मामले में डिफॉल्ट जमानत प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के अनुसार जांच के दौरान यह पता चला कि शर्मा ने पारिश्रमिक के बदले चीनी खुफिया अधिकारियों को 'गोपनीय और संवेदनशील' जानकारी की दी थी, जिससे भारत की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों से समझौता किया गया है। ईडी के अनुसार नकदी के अलावा, भारत में विभिन्न चीनी कंपनियों और कुछ अन्य व्यापारिक कंपनियों के साथ भारी लेनदेन किया गया जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed