{"_id":"59cbd47a4f1c1b7a548b4a97","slug":"free-wifi-in-connaught-place-from-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह... अगले साल से कनॉट प्लेस में फ्री वाईफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह... अगले साल से कनॉट प्लेस में फ्री वाईफाई
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल की शुरुआत से कनॉट प्लेस पहुंचने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। पिछले कई वर्षों से कनॉट प्लेस को वाईफाई से लैस करने पर काम चल रहा था। जिसमें अब तेजी आ गई है। बताया जा रहा है कि फरवरी की शुरुआत में यहां लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी।
एमटीएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार के अनुसार नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और एमटीएनएल के बीच एक करार हुआ था, जिसमें फ्री वाईफाई की सुविधा लोगों को देना शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर आधे से ज्यादा काम हो चुका है।
अगले तीन से चार महीने के भीतर कनॉट प्लेस आने जाने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। बता दें कि कनॉट प्लेस को फ्री वाईफाई की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही है। एनडीएमसी कई बार इसकी घोषणा भी कर चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, बीते वर्ष एक टेलीकॉम कंपनी ने लोगों को वाईफाई की सुविधा दी भी, लेकिन इसके लिए कुछ शुल्क तय किया था। इसके बाद यहां हर दिन आने वाले लोगों के लिए फ्री वाईफाई सुविधा मिलने की मांग उठने लगी थी। अब एमटीएनएल पिछले दो-तीन महीने से काम कर रहा है।
एक मोबाइल 20 मिनट तक मुफ्त में इंटरनेट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी में वाईफाई शुरू होने के साथ ही एमटीएनएल की ओर से इसकी सीमा भी तय कर दी गई है। वाईफाई चलाने के लिए पहले मोबाइल नंबर पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
इस पासवर्ड का इस्तेमाल करने के बाद ही वाईफाई आपके फोन से जुड़ेगा। एक नंबर से आप 20 मिनट तक इंटरनेट चला पाएंगे। कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास डबल सिम नंबर है, उन्हें सीधे तौर पर इसका फायदा होगा।

दो अलग अलग नंबर से एक व्यक्ति 40 मिनट तक फ्री में इंटरनेट का प्रयोग कर सकेगा। हालांकि इसके बाद कुछ शुल्क एमटीएनएल की ओर से लिया जाएगा, जो कि प्रोजेक्ट की लॉचिंग के वक्त ही पता चल पाएंगे।