फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free vaccine not available at a single center in 11 districts of Delhi

Corona in Delhi: तेजी से बढ़ रह रहा कोरोना, कहीं नहीं मिल रही मुफ्त वैक्सीन; चार साइट पर शुल्क के साथ सुविधा

Sun, 09 Apr 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 07:45 PM IST
सार

जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च में प्रकाशित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के रिसर्च से पता चलता है कि कोविड टीकाकरण रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी है।

विज्ञापन
Free vaccine not available at a single center in 11 districts of Delhi
दिल्ली के 11 जिलों में एक भी केंद्र पर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के मामले बढ़ने के साथ वैक्सीनेशन की मांग भी बढ़ रही है, लेकिन दिल्ली के 11 जिलों में एक भी केंद्र पर मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। केवल तीन जिलों में चार साइट पर शुल्क देकर 13 अप्रैल तक वैक्सीन की सुविधा मिल रही है। इनमें से भी कुछ केंद्र पर मौके पर जाकर वैक्सीन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कोविन एप के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना की तीसरी डोज केवल 21.58 फीसदी ही लोगों को लगी है, जबकि करीब 78 फीसदी लोग अभी भी वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ने के बाद कोविन एप पर वैक्सीन की तलाश की जा रही है, लेकिन मुफ्त वैक्सीन का एक भी स्लॉट उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 176 लोगों को लगी वैक्सीन
कोविन एप के अनुसार दिल्ली में रविवार को वैक्सीन के लिए शाम पांच बजे तक 1205 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से केवल 176 लोगों को वैक्सीन मिली। इसमें पहली डोज लेने वाले 64 लोग, दोनों वैक्सीन लगवाने वाले 54 लोग, 12 से 14 साल के 66 लोग, 15 से 17 साल के 14 लोग, 18 से 59 साल के 54 लोग और 60 साल से अधिक उम्र के 6 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। दिल्ली में कुल 3,74,06,162 वैक्सीन लग चुकी है। इनमें से 1,82,96,664 लोगों ने कोरोना की पहली डोज, 1,57,16,753 लोगों को कोरोना की दोनों डोज और 33,92,745 लोगों को कोरोना की तीसरी डोज लग चुकी है।

विज्ञापन

वैक्सीन मृत्यु दर व रुग्णता पर प्रभावी
जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंड डायग्नोस्टिक रिसर्च में प्रकाशित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के रिसर्च से पता चलता है कि कोविड टीकाकरण रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी है। अस्पताल ने जनवरी और फरवरी 2022 के बीच एक अध्ययन किया। इस दौरान सार्स कोव-2 वायरस के ओमिक्रॉन के कारण लोग बड़ी संख्या में संक्रमित हुए थे। इस अध्ययन में देखा गया कि यांत्रिक वेंटिलेशन की आवश्यकता, अस्पताल में रहने की अवधि और मृत्यु दर उन रोगियों में कम थी, जिन्हें पूरी तरह या आंशिक रूप से टीका लगाया था। वहीं, गैर-टीकाकृत रोगी गंभीर हुए।

रिसर्च में 246 लोगों को किया शामिल
लोग वैक्सीन
97 दोनों वैक्सीन लगी
46 एक ही वैक्सीन लगी
103 वैक्सीन नहीं लगी

यह हुआ फायदा
- दोनों टीका लगाने वाले 63.5 फीसदी तक रहे सुरक्षित
- एक टीका लगाने वाले 61.3 फीसदी तक रहे सुरक्षित
- दोनों टीका लगाने वाले ज्यादा सुरक्षित रहे
- दोनों टीका लगाने वालों को ऑक्सीजन की कम जरूरत पड़ी
- मैकेनिकल वेंटिलेशन की जरूरत भी न के बराबर
- अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि भी काफी कम
- आंशिक रूप से तुलना में मृत्यु दर काफी कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed