फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Free metro travel on independence day.

आज सुबह 4 बजे से मेट्रो में करिए ‘मुफ्त’ सफर

Fri, 15 Aug 2014 07:15 AM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 07:15 AM IST
विज्ञापन
Free metro travel on independence day.

आजादी की 68वीं सालगिरह का जश्न और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने वालों की भीड़ बढ़ाने में दिल्ली मेट्रो को भी उतारा है। लाल किले में आयोजित कार्यक्रम तक पहुंचने के लिए डीटीसी, नारंगी बस के बाद दिल्ली मेट्रो में भी दोपहर 12 बजे तक मुफ्त सफर कर आजादी का अनुभव कर सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो राजधानी समेत एनसीआर के रूटों पर शुक्रवार को फ्री यात्रा के लिए आजादी के कांप्लीमेंटरी कूपन उपलब्ध करवाएगी। हालांकि कूपन का लाभ कश्मीरी गेट व चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन उतरने वाले यात्रियों को ही मिलेगा। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन के यात्रियों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सभी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर पर आजादी के कांप्लीमेंटरी कूपन देने की व्यवस्था सुबह 4 से 8 बजे तक रहेगी। जबकि उनका प्रयोग वापसी में कश्मीरी गेट व चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन में एंट्री पर दोपहर 12 बजे तक मान्य होगा। कूपन का प्रयोग जरूरी नहीं है कि आप लाल किले में जश्न-ए-आजादी के लिए ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी विजेता यात्री सम्मानित

Free metro travel on independence day.

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अचानक स्वतंत्रता से जुड़े सवाल पूछे तो जवाब देने में एक साथ कई हाथ उठ खड़े हुए। नोएडा सिटी सेंटर, हुडा सिटी सेंटर, विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट समेत कई स्टेशनों में डीएमआरसी ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई।

डीएमआरसी आजादी की सालगिरह समेत यात्रियों के रिकॉर्ड 28 लाख पार करने का जश्न मना रहा है। डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन व एफएम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। तमाम स्टेशनों पर स्वतंतत्रता सेनानियों, संविधान, संसद से जुड़े सवाल किए गए। प्रतियोगिता में लगभग 7 सौ से अधिक यात्रियों ने भाग लिया, जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया।

विजेताओं को दिल्ली मेट्रो ने स्मार्ट कार्ड दिया। कार्यक्रम के दौरान युवा देशभक्ति गीतों पर थिरकते भी दिखे। वहीं, पटेल चौक मेट्रो म्यूजियम में विशेष बच्चों के लिए टूर आयोजित किया गया। सलाम बालक ट्रस्ट प्रेरणा निकेतन संघ व अपना घर आदि के विशेष बच्चों ने म्यूजियम में मेट्रो से जुड़ी जानकारियां लीं। स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो स्टेशनों में दिन भर देशभक्ति गीत गूंजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed