{"_id":"653123961ff876edfc09fe13","slug":"fraudsters-cheated-lakhs-by-posing-as-special-staff-personnel-of-delhi-police-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस बनकर की लाखों की ठगी: चेकिंग करने की बात कहकर ली बैग की तलाशी, पैसे लेकर फरार हुए जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस बनकर की लाखों की ठगी: चेकिंग करने की बात कहकर ली बैग की तलाशी, पैसे लेकर फरार हुए जालसाज
Thu, 19 Oct 2023 06:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:09 PM IST
सार
पीड़ित की पहचान सोनिया विहार निवासी राधे श्याम (33) के रूप में हुई। वह अशोक विहार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में मुंशी का काम करते हैं। दीपावली पर चेकिंग करने की बात कहकर जालसाजों ने उनके बैग की तलाशी ली और फिर उसमें से लाखों रुपये निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आदर्श नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ कर्मी बताकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। दीपावली पर चेकिंग करने की बात कहकर जालसाजों ने एक कंपनी के कर्मचारी के बैग की तलाशी ली और फिर उसमें से लाखों रुपये निकालकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान सोनिया विहार निवासी राधे श्याम (33) के रूप में हुई। वह अशोक विहार औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में मुंशी का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया 17 अक्तूबर की दोपहर में वह आजादपुर मंडी स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में कंपनी के छह लाख रुपये निकालने आए थे। पैसे निकालने के बाद उसे बैग में रखने के बाद वह कार्यालय जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
कुछ दूर जाने के बाद पीछे से आया एक युवक ने उनका कंधा पकड़ा। उन्हें रोककर पूछा कि कहां जा रहे हैं। साथ ही पूछा कि बैग में क्या है। उसके बाद उसने खुद को परिचय देते हुए बताया कि वह दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ से है। दीपावली को लेकर वह चेकिंग कर रहे हैं। उसने बताया कि उन्हें बैग की तलाशी देनी होगी। इसी दौरान वहां दो अन्य लोग पहुंच गए। उनलोगों ने दिल्ली पुलिस कर्मी होने की बात कहकर उन्हें बातों में लगा लिया। जबकि पहला वाला व्यक्ति उनकी बैग की तलाशी लेने लगा। तलाशी लेने के बाद उसने बैग सौंप दिया और तीनों वहां से चले गए।
विज्ञापन
पीड़ित को कुछ शक हुआ। वह दोबारा बैग के पास पहुंचकर बैग की जांच की। जिसमें से चार लाख रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए जालसाजों की पहचान करने में जुटी है।