फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud with fake checque in noida

चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.85 लाख निकाले

Sat, 17 Jun 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 17 Jun 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
 fraud with fake checque in noida
demo pic

ऐच्छर चौकी क्षेत्र स्थित एक बैंक से चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। मोबाइल में रुपये निकलने का मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी मिली। पीड़ित ने बैंककर्मी की मिलीभगत से रुपये निकालने का आरोप लगा हंगामा किया। बैंक अधिकारियों ने दो दिन के भीतर जांच कर रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरौंडा गांव निवासी जगमाल खेतीबाड़ी करते हैं। जगमाल के बेटे राम सिंह ने बताया कि उनके पिता का खाता ऐच्छर चौकी क्षेत्र स्थित एक बैंक में है। 15 जून को उनके मोबाइल खाते से 1.85 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह हैरान रह गए और परिजनों को भी उन्होंने मैसेज दिखाया। 
विज्ञापन


शनिवार को बैंक जाकर उन्होंने मामले की पड़ताल की, तो उन्हें बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को जगमाल बताकर खाते से चेक से रुपये निकाले हैं। पीड़ित का आरोप है कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर जगमाल के हस्ताक्षर से अलग थे। यही नहीं चेक पर अंकों में 1.85 लाख रुपये लिखे थे और शब्दों में 1.80 लाख लिखा था। चेक पर दिया गया मोबाइल नंबर भी 9 अंकों का था। इसके बावजूद बैंक अधिकारियों ने रुपये निकाल दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने किसी बैंक अधिकारी की मिलीभगत से रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया है। बैंक अधिकारियों ने दो दिन के भीतर मामले की जांच कर रुपये वापस दिलाने का आश्वासन दिया है। पीड़ित का कहना है कि अगर, उसके रुपये वापस नहीं मिले तो वह रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed