{"_id":"b98da72fd99a9db6b9d1bb8a3eaafb56","slug":"fraud-with-atm-pin-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे उड़ाए जाते हैं आपके एटीएम पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे उड़ाए जाते हैं आपके एटीएम पासवर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 21 Jan 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मचारी बन कर अज्ञात युवक ने महिला से एटीएम का पिन कोड लेकर 46 हजार रुपये ठग लिए। साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
राजेंद्रा पार्क कॉलोनी में रहने वाली यशोदा देवी ने साइबर सेल को शिकायत दी कि उसका यूनियन बैंक में खाता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर अलग-अलग दो मोबाइल नंबरों से फोन करके खुद को बैंक कर्मचारी बताया।
विज्ञापन
साथ ही बहुत दिन से एटीएम कार्ड नहीं प्रयोग किए जाने के कारण पासवर्ड बंद होने की बात कही। ऐसे में नया नंबर अपडेट करने के लिए पास वर्ड की जानकारी ले ली।
विज्ञापन
पति के डांटने पर बैंक अधिकारी ने तुरंत खाते से सारा पैसा निकालने की सलाह के साथ कस्टमर केयर पर पिन नंबर लॉक कराने को कहा।
लेकिन जैसे ही महिला खाते से पैसा निकालने गई उसी दौरान आरोपी ने भी खाते से पैसे निकाल लिए। एसीपी क्राइम राजेश कुमार के अनुसार मामले की जांच चल रही है।