{"_id":"9988afac76d70153655eb9be36614216","slug":"fraud-with-atm-card-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल 50 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल 50 हजार निकाले
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थाना क्षेत्र में फिर एक युवक एटीएम ठगी का शिकार हो गया। एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए युवक से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकाल ले गए।
विज्ञापन
युवक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेपाल सिंह लक्ष्मण विहार में रहता है वह अपना खुद का काम करता है।
विज्ञापन
दो दिन पहले शिवपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से वह 400 रुपये निकालने के लिए गया। उसके मुताबिक एटीएम में पहले से दो युवक खड़े हुए थे।
ट्रांजेक्शन के दौरान युवकों ने उसे बातों में लगा लिया। एटीएम से 400 रुपये निकालने के बाद जब वह चला गया तो कुछ देर बाद उसके मोबाइल में मैसेज आया कि उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
इस संबंध में उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक प्रबंधक ने रुपये निकालने की बात सही मानी तो उसके होश उड़ गए। बैंक प्रबंधक ने बताया कि एटीएम कार्ड भी उसका नहीं है। पुलिस एटीएम बूथ के सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।