{"_id":"5f62a54fb641ec21b8421db6","slug":"fraud-with-2500-people-in-the-name-of-mobile-on-installments","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्तों पर मोबाइल का झांसा देकर 2500 लोगों से ठगी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्तों पर मोबाइल का झांसा देकर 2500 लोगों से ठगी, एक गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्तों पर मोबाइल दिलाने के नाम पर 2500 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह ने जालसाजी के लिए फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मुख्य आरोपी गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी जितेंद्र सिंह (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों प्रवीण कुमार और रजत शुक्ला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिण-पूर्वी जिला आरपी मीणा ने बताया कि 9 जनवरी को इरफान पठान ने गोविंदपुरी थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। पिछले साल दिसंबर में वह गूगल पर मोबाइल खरीदने के लिए साइट चेक कर रहा था। उसे साइट पर सस्ते दाम पर किस्तों में मोबाइल खरीदने का ऑफर मिला।
विज्ञापन
उसने साइट पर दिए गए नंबर पर बात की तो उसे वर्चुअल प्राइवेट एड्रेस (वीपीए) के जरिए 1499 रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद उससे तीन बार में छह हजार रुपये ले लिए गए। लेकिन उसे मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल और पैसे नहीं मिलने पर इरफान ने की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। रजत शुक्ला के नाम पर पेटीएम और एक्सिस बैंक में एक नंबर रजिस्टर्ड मिला। इसके साथ ही वीपीए एक्सिस बैंक के एक खाते से लिंक था। वह खाता रजत शुक्ला का था। इस बैंक की रकम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट हो जाती थी।
पुलिस ने बताया कि यूनियन बैंक का खाता जितेंद्र सिंह के नाम पर था। पुलिस ने 15 सितंबर को गाजियाबाद में दबिश डालकर आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दो साल से वे कई फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से रकम ऐंठ रहे थे। पुलिस ने बताया कि वे लोग जानबूझकर छोटी रकम लेते थे जिससे कि लोग थाने में शिकायत नहीं करें।