खुला शादी डॉट कॉम का एक बड़ा खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी डॉट कॉम पर गलत प्रोफाइल डालकर विवाह करने वाले आरोपी के खिलाफ गुड़गांव सेक्टर 56 थाना पुलिस ने बुधवार को पत्नी के बयान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
मूल रुप से हिमाचल की रहने वाली मोना शर्मा (बदला हुआ नाम) सेक्टर 56 में एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। सेक्टर 56 थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि पूना के रहने वाले प्रणव मुखर्जी (मूल निवासी कोलकता) ने शादी डॉट कॉम पर अपनी गलत प्रोफाइल डाल रखा था।
गाजियाबाद की अदालत में किया था कोर्ट मैरेज
जिसके चलते उसके परिवार वाले उसके संपर्क में आए। डेढ़ साल पहले उसके परिवार वालों ने उसे बुलाकर गाजियाबाद की अदालत में कोर्ट मैरेज किया था। जिसके बाद वह प्रणव मुखर्जी के साथ पूना चली गई। वहां दोनों पति पत्नी के रुप में रह रहे थे।
इसी दौरान उसके पति ने उससे तीन लाख दस हजार रुपए किसी काम के लिए लिया था। बाद में उसे पता चला कि उसका पति शादी सुदा और उसे दो बच्चे भी हैं। जब उसने अपना पैसा मांगा तो उसने एक चेक दिया जो बाउंस हो गया।
वह पुना से आकर सेक्टर 56 में रहने लगी और निजी स्कूल में अध्यापिका है। सेक्टर 56 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी माया ने बताया कि आरोपीने अपने दिए बयान में पैसे उधार लेने की बात कही है। जिसे वह जल्द ही वापस कर देगा। आरोपी के खिलाफ झूठी जानकारी देकर विवाह करने व उसके विश्वास के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।