फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the pretext of giving profit on investment in Forex trading market and crypto currency

Delhi: विदेशी मुद्रा व्यापार बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर लाभ देने का झांसा देकर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोयम्बटूर, तमिलनाडु निवासी दिनेश कुमार (26) के रूप में हुई है। अर्धसैनिक बल में कार्यरत एक शख्स ने दक्षिण जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की।

विज्ञापन
Fraud on the pretext of giving profit on investment in Forex trading market and crypto currency
क्रिप्टो करेंसी (सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

विदेशी मुद्रा व्यापार बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर लाभ का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को दक्षिण जिला साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। जालसाज के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, पांच डेबिट कार्ड और एक पासबुक बरामद की है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोयम्बटूर, तमिलनाडु निवासी दिनेश कुमार (26) के रूप में हुई है। अर्धसैनिक बल में कार्यरत एक शख्स ने दक्षिण जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि अप्रैल 2022 में उसके पास अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने विदेशी मुद्रा व्यापार बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर लाभ देने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने विभिन्न बैंक खातों में 20 लाख का निवेश कर दिया। लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल फोन नंबरों का विवरण एकत्र किया। जिसके जरिए पुलिस को पता चला कि ठगी का पैसा विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने उन बैंकों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जानकारी के विश्लेषण के दौरान पाया कि आरोपी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उसके बाद आरोपी की जानकारी हासिल करने पर पता चला कि उसका लोकेशन कोयम्बटूर, तमिलनाडु में है। पुलिस की एक टीम वहां छापेमारी कर दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी 12 वीं तक पढ़ाई की है। एक दुकान में काम करने के दौरान बैंक खातों की डिजिटल प्रक्रिया को संभालना सीखा। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग प्रक्रियाओं का कक्षा लेकर चालू बैंक खाते का संचालन करना सीख लिया। जिसका इस्तेमाल खाते में जमा पैसे को निकालने में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed