{"_id":"01a85b8c9425167eda39da4984c4792d","slug":"fraud-on-the-namne-of-job-in-saudi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउदी अरब में नौकरी चाहने वालों को चौंका देगी यह खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउदी अरब में नौकरी चाहने वालों को चौंका देगी यह खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 28 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
गांव कैराका निवासी शेर मोहम्मद पुत्र रहमान ने जयसिंहपुर चौकी में शिकायत दी है कि एक माह पहले एजेंट महबूब निवासी गांव पावसर थाना हथीन जिला पलवल ने उसके पुत्र मुस्तकीम को साउदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा था और उससे ढाई लाख रूपये ठग लिये।
विज्ञापन
लेकिन वहां जाकर पता चला कि कंपनी पर स्टे लगा हुआ है। अब वहां पर बेरोजगार मारा-मारा घूम रहा है। पीड़ित ने एसपी मेवात बलराज सिंह राणा से गुहार लगाई है कि ऐसे कबूतरबाजों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए ताकि मेवात में भोले-भाले युवाओं को बरगलाकर विदेश भेजने के नाम पर न ठग सके।
विज्ञापन