फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud on the name of Paytm KYC verification, asked to pay 1 rupee, withdraw 2.40 lakh

पेटीएम केवाईसी वेरिफिकेशन कराने के नाम पर ठगी, 1 रुपया पेमेंट करने को कहा, 2.40 लाख निकाले 

Sun, 11 Aug 2019 06:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 06:50 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of Paytm KYC verification, asked to pay 1 rupee, withdraw 2.40 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

साइबर ठग ने फोन कर एक व्यक्ति के पेटीएम का केवाईसी वेरिफिकेशन करने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन के लिए क्रेडिट कार्ड से ऐप में एक रुपये का पेमेंट करने को कहा। एक रुपये का पेमेंट होने के तुरंत बाद पीड़ित के कार्ड से 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी बैंक और सेक्टर-58 थाना पुलिस से की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित स्वागत अपार्टमेंट में राम राकेश सपरिवार रहते हैं। उनके मोबाइल पर नौ अगस्त को एक मैसेज आया। जिसमें पेटीएम का केवाईसी वेरिफिकेशन कराने को कहा गया था। पेटीएम का स्टेटस जानने के लिए उन्होंने मैसेज में दिए गए नंबर पर डायल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। कुछ देर बाद उनके पास फोन आया। फोन करने वाले सुशील मिश्रा ने पेटीएम की ओर से कॉल किए जाने की बात कही। साथ ही केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने को कहा। राम राकेश को फोन पर बताया गया कि ऐप डाउनलोड करते ही उसका ऑनलाइन पेटीएम केवाईसी वेरिफिकेशन हो जाएगा। 
विज्ञापन


फोन पर बात करते करते ही उन्होंने क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड कर लिया। ऐप डाउनलोड होने के बाद उनके पास 10 अंक का आईडी आया। जिसे उन्होंने फोन करने वाले सुनील मिश्रा को बता दिया। सुनील ने राकेश को अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से केवल एक रुपये का पेमेंट करने को कहा। पीड़ित ने अपने सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1 रुपया पेमेंट करने का प्रयास किया। उसी दौरान पीड़ित का फोन ठग ने होल्ड पर रखा। आरोपी पेटीएम का सर्वर डाउन बताकर उनसे बात करता रहा और उसी समय बैंक से रुपये निकालने के मैसेज आने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलेशनशिप मैनेजर के नाम पर भी करते हैं कॉल

ठगे जाने की आशंका होते ही राकेश ने फोन काट दिया। फोन में आए मैसेज देखे तो एक के बाद एक कई बार रुपये निकलने के मैसेज आ रहे थे। उन्होंने सिटी बैंक को फोन करके क्रेडिट कार्ड ब्लाक कराया। मगर जब तक उससे 2.40 लाख रुपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित ने बैंक में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी है। शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित राम राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके धोखाधड़ी के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

आजकल कई बैंकों की ओर से रिलेशनशिप बैंक मैनेजर के नाम पर लोगों को फोन आ रहे हैं। जबकि बैंक की ओर से इस तरह से कोई कॉल नहीं किया जाता है। इस तरह के ठग अपने निजी नंबर को नोट कराकर दावा करते हैं कि वह बैंक से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए उनको फोन या मैसेज करके सूचना दे सकते हैं। यह लोगों से बैंक संबंधित कोई जानकारी नहीं मांगते हैं लेकिन अपने नंबर पर कॉल कराना चाहते हैं। एक बार कोई व्यक्ति अपने मोबाइल से ऐसे लोगों के निजी नंबर पर कॉल कर दें तो फिर वह उनको फंसाकर रुपये निकाल ही लेते हैं।

सावधानी बरतने से बचाई जा सकती है मेहनत की कमाई
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बैंक प्रतिनिधि कभी फोन कर किसी तरह की निजी जानकारी नहीं मांगते। साथ ही फोन पर केवाईसी वेरिफिकेशन नहीं किया जाता। कुछ साइबर अपराधी लिंक भेजकर या ऐप लोड कराकर आदि विभिन्न तरीकों से खातों में सेंध लगा रहे हैं।  सतर्क रहकर ही ऐसे मामलों से बचा जा सकता है। 

अगर कोई व्यक्ति फोन कर आपके खाते, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी मांगता है तो किसी भी सूरत में उसे जानकारी नहीं दें। खाते या कार्ड संबंधित कोई कार्य हो तो उसे बैंक जाकर कराएं। हमेशा सतर्क रहें। लापरवाही बरतने से आपके खाते से पैसे निकल सकते हैं। - अशोक कुमार एसपी, प्रभारी साइबर सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed