एलएंडटी में है नौकरी का ऑफर तो पढ़ें इस युवती का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की नामी कंपनी में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती से ईमेल के माध्यम से सिक्योरिटी रकम जमा करा ली गई। कई महीनों तक चले सिलसिले के बाद इसकी तफ्तीश की गई तो पूरा मामला फर्जी निकला।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की साइबर सेल टीम मामले की जांच में जुट गई है।
पालम विहार निवासी सीमा गौड़ ने पालम विहार थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन अगस्त को उसकी ईमेल पर एलएंडटी कंपनी की तरफ से नौकरी के लिए ऑफर आया। कंपनी के लेटरहेड पर उसे मुंबई में इंटरव्यू की बात कही गई। इमेल से उसने सहमति जता दी तो कंपनी की तरफ से उसे 10,600 रुपये सिक्योरिटी रकम जमा कराने को कहा गया।
साइबर सेल का सौंपी गई जांच
युवती ने बताया कि पालम विहार स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में चार अगस्त को किसी अजय शर्मा के अकाउंट में उसने रकम जमा करा दी। इसके बाद उसे 27 अगस्त को मुंबई में इंटरव्यू के लिए कहा गया।
युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने अपने आपको कंपनी का एचआर हेड बताया। इस मामले की जब उसने जांच की तो यह पूरी तरह फर्जी पाया गया।
युवती की शिकायत पर पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने साइबर सेल में जांच सौंप दी जिसमें सभी ईमेल के अलावा उन मोबाइल नंबरों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।