फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud of thirty lakh rupees in the name of flat

फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी

Fri, 12 Feb 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 12 Feb 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
fraud of thirty lakh rupees in the name of flat

गुडग़ांव में छह साल पहले फ्लैट के नाम पर पैसा लेने वाले बिल्डर के खिलाफ डीएलएफ फेस वन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अलग-अलग तीन लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


फ्लैट के नाम पर ठगी की शिकायत की जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप सही पाया। जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डिवलपर्स प्रा.लि.(पीआईडी) कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छह साल पुराना मामला है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि शहर के पॉश इलाके में पॉल डिवलपर्स का कारपोरेट ऑफिस है। अलकनंदा गाजियाबाद निवासी तरूण कुमार मोइत्रा ने पुलिस को दिए गए शिकायत में बताया है कि वर्ष 2009 में उन्होंने  फ्लैट के लिए कंपनी से संपर्क किया और फ्लैट बुक करने के लिए एडवांस में रूपए भी जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कई किश्तों में और रकम जमा की गई। आरोप है कि कंपनी ने तय समय में  फ्लैट नहीं दिया। आरोप है कि जमा किए गए रूपए मांगने पर कंपनी द्वारा आनाकानी की जा रही है। कंपनी द्वारा न तो  फ्लैट दिया गया और न ही पैसे ही वापस किए जा रहे हैं।


इस पर तरूण ने इसकी शिकायत डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की। जिसमें लगाए गए आरोप सही पाए गए।

कुछ इसी तरह की शिकायत साउथ ईस्ट दिल्ली के जनकपुरी निवासी अरूण धवन और गुडग़ांव के हाऊसिंग बोर्ड निवासी नीरज रस्तोगी ने भी दी है। पुलिस ने रोहण निवासी मनुचंद्रा  व नाथूपुर निवासी राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed