फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud of 3 crores from bank by showing fake project report and balance sheet

Delhi Crime: बैंक से 3 करोड़ का फर्जीवाड़ा, फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट व बैलेंस शीट दिखा लिया था कर्ज

Fri, 08 Jul 2022 06:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Jul 2022 06:03 AM IST
सार

कॉरपोरेशन बैंक के जोनल हैड व उप महाप्रबंधक की ओर से ईओडब्ल्यू को शिकायत दी गई थी कि लोटस वैली प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने बैंक से साल 2013 में तीन करोड़ का लोन लिया था। यह लोन प्लांट व मशीनरी लगाने के लिए लिया गया था।

विज्ञापन
Fraud of 3 crores from bank by showing fake project report and balance sheet
फर्जीवाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्जी प्रोजेक्ट रिपोर्ट व बैलेंस सीट दिखाकर एक व्यक्ति ने कॉरपोरेशन बैंक से तीन करोड़ रुपये ठग लिए। उसने बताया कि नौ करोड़ के प्रोजेक्ट में वह छह करोड़ रुपये लगा चुका है। शेष तीन करोड़ की आवश्यकता है। बैंक ने उसके दस्तावेजों के आधार पर लोन दे दिया। बाद में पता लगा कि आरोपी का किसी तरह का कोई प्रोजेक्ट नहीं है और न ही जमीन है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखाने आरोपी पीतपुरा निवासी राघव गुप्ता(32) को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार कॉरपोरेशन बैंक के जोनल हैड व उप महाप्रबंधक की ओर से ईओडब्ल्यू को शिकायत दी गई थी कि लोटस वैली प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने बैंक से साल 2013 में तीन करोड़ का लोन लिया था। यह लोन प्लांट व मशीनरी लगाने के लिए लिया गया था। आरोपी ने बताया था कि जयपुर के पास उसकी 170 बीघा जमीन है। कंपनी की तरफ से एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बैंक में जमा कराई गई और बताया कि जमीन पर साढ़े नौ करोड़ रुपये से प्लांट व मशीनरी लगाई जाएंगी। जांच में पता लगा कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट उस कंपनी के साथ साझा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed