फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud od of 40 lakh in the name marriage

गर्लफ्रेंड सहित घर वालों को भी प्रेमी ने बनाया शिकार

Fri, 10 Apr 2015 04:42 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud od of 40 lakh in the name marriage

दिल्ली के राजौरी गार्डन थाने में गौरव शर्मा नाम के युवा ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा काम किया जिसे जान कर आपको भी हैरानी होगी।

विज्ञापन


कुछ समय पहले गौरव शर्मा की दोस्ती नेहा (काल्पनिक नाम) नाम की लड़की से कॉलज में हुई। जल्द ही दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं ओर दोनों अच्छे दोस्त बन गए। इस दौरान एक दिन गौरव ने नेहा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

नेहा को गौरव पर पूरा भरोसा हो चुका था लेकिन इससे पहले ही गौरव ने नेहा को 40 लाख का चूना लगा डाला। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को सब्जबाग दिखाया कि एक बार वह सेट हो जाएगा तो दोनों की जिंदगी शादी के बाद अच्छे से कटेगी।

विज्ञापन

प्रेमी के दिखाए सपनों पर भरोसे की मिली सजा

Fraud od of 40 lakh in the name marriage

लड़की ने उसके दिखाए सपनों पर भरोसा कर लिया और एक-एक कर अपने घर में रखे सारे गहने गौरव के हवाले कर दिया। इस दौरान 40 लाख के गहने गौरव के हाथ लग चुके थे।

लेकिन जब नेहा के सामने सच्चाई आई तो उसके पास पुलिस के पास जाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। गौरव के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में आईपीसी की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

गौरव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म भी पुलिस के सामने कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed