फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud by job website

वेबसाइट पर नौकरी ढूंढने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 20 Mar 2015 09:19 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud by job website

ऑनलाइन जॉब का फॉर्म भरने वाली एक महिला इंजीनियर से ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन जॉब की साइट से मिले फोन नंबर पर महिला के संपर्क करने पर उसे एक लिंक दिया गया।

विज्ञापन


लिंक में दिए गए फॉर्म में बैंक अकाउंट और एटीएम की जानकारी देने के कुछ देर बाद ही पीड़ित इंजीनियर के खाते से 50,000 रुपये निकल गए। गुलाबी बाग थाना पुलिस ने ठगी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आया एक फोन और कर बैठी ये गलती

Fraud by job website

जानकारी के मुताबिक, बी ब्लॉक शास्त्री नगर निवासी सिंधुजा कुमारी आधार स्तंभ टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती  हैं। गुलाबी बाग प्रशासनिक फ्लैट में कंपनी का कार्यालय है। सिंधुजा ने बताया कि उसने जॉब एप्लाई करने एक जॉब साइट पर अपना बॉयोडाटा दिया था।

साइट से उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर 11 मार्च को संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले ने उसे मैसेज कर एक लिंक भेजा और कहा कि इसमें दिए गए फॉर्म को भरकर अप्लाई कर दें।

सिंधुजा के मुताबिक, उसने फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दे दी। जिसमें बैंक अकाउंट और एटीएम का ब्यौरा भी शामिल था। फॉर्म अप्लाई करने के कुछ देर बाद ही उसके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed