फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud: 15 liter tank, filled 21 liters of petrol.

फ्रॉड : 15 लीटर की टंकी, पेट्रोल भर दिया 21 लीटर

Tue, 03 Mar 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fraud: 15 liter tank, filled 21 liters of petrol.
पेट्रोल पंप पर नैनो की 15 लीटर क्ष्ामता वाली टंकी में 21 लीटर पेट्रोल डालकर पर्ची थ्ामाने और जबरन पैसे वसूलने का मामला सामने आया। विरोध करने पर कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन से बदसलूकी भी की।
विज्ञापन


सोमवार रात हुई इस ठगी की आहत लैब टेक्नीशियन पुलिस और डीएसओ को फोन करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

जिला एमएमजी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन सुपरवाइजर अरुण कुमार तोमर ने बताया कि रात आठ बजे उन्होंने हापुड़ तिराहे स्थित एक पंप से नैनो में पेट्रोल डलवाया था।
विज्ञापन


हैरानी तब हुई जब ऑपरेटर ने 21.44 लीटर पेट्रोल के पैसे मांगे, जबकि कार की टंकी में 15 लीटर से ज्यादा पेट्रोल नहीं आता। आपरेटर ने 21.44 लीटर की रसीद भी थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल का भुगतान करने के बाद उन्होंने पंप मैनेजर को बुलाया और घटतौली की शिकायत की। इस पर मैनेजर और आपरेटर ने साथियों के साथ मिलकर उनसे बदसलूकी की और रसीद छीनने की कोशिश की।

तोमर का आरोप है कि उन्होंने पुलिस और डीएसओ को एक घंटे में पांच बार काल की मगर वहां कोई नहीं पहुंचा। अरुण कुमार ने बताया कि अब वह पंप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही इंडियन आयल को लिखेंगे।


इस मामले में पंप संचालक को फोन किया गया तो परिजनों ने उठाया और बताया कि वह सो रहे हैं। उधर, डीएसओ डीसी श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है।

वैसे ही पेट्रोल पर घटतौली का मामला बाट-माप विभाग देखता है। ऐसे में पीड़ित को चाहिए कि वह बाट-माप विभाग से शिकायत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed