{"_id":"5d966aef8ebc3e93dd48f6d0","slug":"fracture-of-arm-and-leg-as-pranks-push-elderly-woman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों ने बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, हाथ-पैर की हड्डी टूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारों ने बुजुर्ग महिला को दिया धक्का, हाथ-पैर की हड्डी टूटी
Fri, 04 Oct 2019 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:11 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला रीता गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजधानी में झपटमारों का आतंक जारी है। राजौरी गार्डन इलाके में अपने जन्मदिन पर पति के साथ रेस्तरां से खाना खाकर निकली एक बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने पर्स झपट लिया। इस दौरान बदमाशों ने महिला को जोरदार धक्का दे दिया।
धक्का लगने से महिला गिर गई और उसके हाथ व पैर की हड्डी टूट गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला रीता गोस्वामी (62) पति डॉक्टर सुधीर गोस्वामी के साथ सुभाष नगर, राजौरी गार्डन इलाके में रहती हैं। रीता एलआईसी प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हैं। 28 सितंबर को रीता का जन्मदिन था।
विज्ञापन
जन्मदिन पर वह अपने पति के साथ खाना खाने राजौरी गार्डन स्थित रेस्तरां गई थीं। रात करीब दस बजे वह रेस्तरां से बाहर निकलकर कार की तरफ जाने लगीं, तभी एक स्कूटी सवार दो युवक उसके पास आए और पर्स छीनने लगे।
विरोध करने पर बदमाश रीता को धक्का देकर उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। गिरने से उसकी कोहनी की हड्डी और पैर की हड्डी टूट गई। पीड़िता ने बताया कि पर्स में 13 हजार रुपये, दो मोबाइल और दो डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखे थे।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जगह पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां काफी चहल पहल रहती है और थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है।