फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four youths attacked mother-daughter in Mandoli Extension of delhi

Delhi: रोडरेज में चार युवकों ने कर दिया मां-बेटी पर हमला, हर्ष विहार के मंडोली एक्सटेंशन की वारदात

Sun, 21 Aug 2022 07:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 21 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

महिला के बेटे प्रदीप ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में वह मां व बहन को अस्पताल ले गया। उनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Four youths attacked mother-daughter in Mandoli Extension of delhi
आरोपियों ने मां-बेटी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रोडरेज के दौरान एक बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने घर के बाहर ही मां-बेटी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बुजुर्ग महिला का बेटा वहां पहुंचा तो आरोपी परिवार को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


जख्मी हालत में मिथिलेश (60) और उनकी बेटी मीना (26) को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनका बयान लेकर मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मिथिलेश परिवार के साथ हर्ष विहार के मंडोली विस्तार में रहती हैं। इनके परिवार में बेटी मीना, बेटा प्रदीप व अन्य सदस्य हैं। शनिवार रात को मिथिलेश और मीना अपने घर की सीढ़ियों पर बैठी थीं। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शाहरुख नाम का युवक मिनी टेंपो लेकर वहां पहुंचा। उसने मिथिलेश के बेटे की स्कूटी में टक्कर मार दी। मां-बेटी ने विरोध जताया तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच शाहरुख ने अपने दोस्त अरबाज, फिरोज और सुहैल को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर दोनों का पीटा। इस बीच प्रदीप वहां आ गया तो आरोपी परिवार को बाद में देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए।


प्रदीप ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में वह मां व बहन को अस्पताल ले गया। उनको इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed