फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four years girl raped, hit in the face by the blade.

चार साल की बच्ची से दरिंदगी, रेप कर ब्लेड से चेहरे पर किये वार

Sun, 11 Oct 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Oct 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
Four years girl raped,  hit in the face by the blade.

केशवपुरम इलाके में शुक्रवार रात चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसके चेहरे पर ब्लेड से कई वार भी किए हैं। केशवपुरम थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मारपीट, रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ केशवपुरम स्थित झुग्गी में रहती है। शुक्रवार रात बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई।

लहुलुहान हालत में मिली बच्ची

Four years girl raped,  hit in the face by the blade.

कुछ देर बाद उसके दादा ने घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों में बच्ची के रोने की आवाज सुनी। दादा व परिवार के लोग वहां पहुंचे। बच्ची को देखकर उनके होश उड़ गए।

बच्ची लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उसके साथ रेप किया गया था और चेहरे पर ब्लेड के कई वार थे। परिवार वालों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और बच्ची को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया। केशवपुरम थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्र्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को आशंका है कि किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया है। उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शनिवार को सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हालचाल पूछा। मालीवाल ने परिवार वालों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed