फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four year old girl kidnapped and murdered by neighbor for extortion

Delhi: उगाही के लिए चार साल की बच्ची को अगवा कर पड़ोसी ने की हत्या, मांगे थे पांच लाख रुपये

Tue, 09 Apr 2024 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था और एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया है

विज्ञापन
Four year old girl kidnapped and murdered by neighbor for extortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोती नगर इलाके में पांच लाख की उगाही के लिए पड़ोसी युवक ने चार साल की बच्ची को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव उसके कमरे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अगवा कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


चार साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ चारा मंडी जखीरा की झुग्गी में रहती थी। उसके पिता का रेहड़ी पर मुर्गा बेचता है। सोमवार रात पीड़ित परिवार ने मोती नगर थाने में चार साल की बेटी के गायब होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह वहां से गायब हो गई। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस की कई टीम बना कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बच्ची के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर लिया। साथ ही इलाके के व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्ची की जानकारी दी गई और लोगों से इससे संबंधित जानकारी देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि मंगलवार सुबह बच्ची के पिता के एक पड़ोसी के पास फिरौती को लेकर फोन आया। आरोपी ने बच्ची के उसके कब्जे में होने की बात कही और बतौर फिरौती पांच लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। तकनीकी जांच में पड़ोस में रहने वाले 30 साल के युवक अजीत पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लेकिन वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उसका इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से सामना कराया। इसके बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर बच्ची का शव उसके कमरे से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म की भी आशंका 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता था और एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही इस बात की पुष्टि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed