{"_id":"5b580f2a4f1c1b1e308b6c0f","slug":"four-year-old-child-sexual-harassment-by-neighborhood-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दादी के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, मिलिट्री ग्राउंड में की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी के साथ सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, मिलिट्री ग्राउंड में की हैवानियत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad rape accused
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल की मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ छत पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे उठा ले गया। मिलिट्री ग्राउंड में ले जाकर हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। विजयनगर थाना इलाके में एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने दादी के पास सोती हुई बच्ची को उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
परिजनों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द किया। बच्ची को लहूलुहान हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात से गुस्साए परिजनों और कालोनी के लोगों ने थाने पर हंगामा कर सड़क जाम कर दी। पुलिस अधिकारियों ने उनकी मांगें मानकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची सोमवार को अपनी दादी के साथ सोई हुई थी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से वह छत पर सोए हुए थे।

इसी दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे पड़ोस का रहने वाला युवक गुलाब (21) आया और धीरे से बच्ची को उठाकर ले गया। आरोपी ने पास के ही मिलिट्री ग्राउंड में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
थोड़ी देर बाद दादी की आंख खुली तो बच्ची को गायब पाकर अन्य परिजनों को जगाया। बच्ची की तलाश की गई। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब चार बजे बच्ची पास के ही मिलिट्री ग्राउंड में नग्न हालत में लहूलुहान मिली।
लोगों को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया। गुस्साए लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे जीटीबी रेफर कर दिया गया।
एसएचओ विजयनगर रामेश्वर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

परिजनों और सामाजिक संस्था ने घेरा थाना, लगाया जाम
ghaziabad rape accused
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बच्ची से दुष्कर्म की इस घटना से परिजनों के साथ-साथ कालोनी के लोगों में भी आक्रोश था। एक महिला संगठन के साथ परिजन और कालोनी के लोग मंगलवार दोपहर विजयनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया।
आरोपी को फांसी की सजा दिलाए जाने, परिवार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने, 15 दिन में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
गुस्साए लोगों ने थाने के सामने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। हंगामे की सूचना पर कविनगर, घंटाघर कोतवाली और सिहानी गेट थाने का पुलिस बल मौके पर भेजा गया।
एएसपी मनीषा सिंह ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया। उन्होंने 15 दिन में चार्जशीट पेश किए जाने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए गुजारिश किए जाने का आश्वासन दिया।