{"_id":"68bf949a2b7ab8394d022df0","slug":"four-storey-building-collapses-in-delhi-punjabi-basti-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई वाहनों पर गिरा मलबा, 14 लोगों का रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, कई वाहनों पर गिरा मलबा, 14 लोगों का रेस्क्यू
Tue, 09 Sep 2025 08:15 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:15 AM IST
सार
दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र की पंजाबी बस्ती में बीती रात एक हादसा हो गया। जहां एक चार मंजिला इमारत ढह गई। दिल्ली फायर सर्विस ने पास की इमारत से 14 लोगों को बचाया है। हादसे के दौरान कुछ को मामूली चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
सब्जी मंडी इलाके में हादास
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सब्जी मंडी थाना इलाके में सोमवार देर रात एक चार मंजिला जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दो सौ गज में बना यह मकान काफी दिन से खाली पड़ा था और घटना के समय भी उसमें कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 3.05 बजे सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल, स्थानीय पुलिस के साथ बचाव और राहत की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने उस समय राहत महसूस की जब पता चला कि निगम ने जर्जर इमारत को खतरनाक घोषित किया हुआ था और इसमें कोई रह रहा था।
विज्ञापन
मलबे की चपेट में आने से आस पास खड़ी गाड़ियों को नुकसान हुआ है। मलबा की वजह से आस पास के घरों में फंसे कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने बाहर निकाला। मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: A four-storey building collapsed in Punjabi Basti area under Sabzi Mandi PS of North Delhi late last night. Visuals from the spot this morning. The building was vacant at the time of the incident. A few vehicles trapped under the debris. 14 people in the adjacent… pic.twitter.com/9eQF9aGpez
— ANI (@ANI) September 9, 2025
ये भी पढ़ें: Delhi: बारापुला फेज-तीन कॉरिडोर के लिए पेड़ काटने और प्रत्यारोपण की मिली मंजूरी, एक दशक से अटकी थी यह परियोजन