फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four Rapist Brutalise 30 years Woman in Delhi

दिल्ली में गैंगरेप, रेपिस्टों ने पार की सारी हदें

Sun, 16 Nov 2014 02:10 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
Four Rapist Brutalise 30 years Woman in Delhi

16 दिसंबर की निर्भया जैसी निर्दयता दिल्ली पर एक बार फिर दाग लगा गयी। असम की रहने वाली तीस साल की महिला के साथ दरिंदगी का वो आलम सामने आया है जो आपको हैरान करके रख देगा।

विज्ञापन


बलात्कार के इस मामले में आरोपियों ने सारी हदें पार कर दी। इस बार भी दिल्ली में वही सब दोहराया गया जो दिल्ली ने निर्भया के मामले में देखा था। आरोपियों ने पहले तो महिला के साथ बलात्कार किया और फिर बाद में उसके निजी अंगों में लकड़ी की एक छड़ी डाल दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 8 नबंवर को महिला के साथ जिन आरोपियों ने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया था वो महिला के पड़ोसी थे। पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद चारो आरोपियों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच बताती है कि आरोपियों में शामिल पवन नाम का एक व्यक्ति पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में रह रहा था। चारों को इस महिला की इस बात से एतराज था कि वो पति की मौत के बाद उसका इलाके के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध था।

क्या था पूरा मामला

Four Rapist Brutalise 30 years Woman in Delhi

पुलिस के मुताबिक 8 नवंबर को चारो आरोपी जबरदस्ती महिला के घर में घुस आए, और उसे गालियां देने लगे। जब महिला ने इस बात से एतराज जताया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, और फिर इन चारों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपियों ने सारी हदें पार कर दीं और निर्दयतापूर्वक उसके निजी अंगों में लकड़ी की एक छड़ी डाल दी। घटना का जिक्र किसी से ना करने की धमकी देकर चारों घटनास्थल से वहां से फरार हो गए।

घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने जब महिला के रोने की आवाज़ सुनी तो उसने पुलिस को सूचना दी। महिला के द्वारा दिये गये बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ 376, 506, और 452 धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

घटना के तुरंत बाद महिला को पहले संजय गांधी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया, और फिर बाद में उसे बाबू जगजीवन राम हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पीड़िता को 6 दिन के बाद हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed