फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four people including coordinator suspended after students suicide in delhi

Delhi Suicide Case: छात्र की मौत मामले में प्रिंसिपल समेत चार सस्पेंड, सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रदर्शन

Thu, 20 Nov 2025 10:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 10:32 PM IST
सार

दिल्ली में निजी स्कूल के 10वीं के छात्र की आत्महत्या के बाद शिक्षकों पर मानसिक उत्पीड़न पर एफआईआर दर्ज हो गई है। चार स्टाफ (9वीं-10वीं कोऑर्डिनेटर सहित) सस्पेंड हो गए है। गुरुवार को परिजनों और अभिभावकों ने स्कूल के बाहर कैंडल मार्च निकाला।

विज्ञापन
Four people including coordinator suspended after students suicide in delhi
सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में एक निजी स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्र के आत्महत्या मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। स्कूल में कक्षा 9वीं और 10वीं के कोऑर्डिनेटर समेत 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया। स्टूडेंट को सुसाइड के लिए 'उकसाने' के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन पर कथित तौर पर सुसाइड से एक 16 साल के छात्र की मौत के विरोध में छात्रों और उनके अभिभावकों ने अशोक प्लेस में सेंट कोलंबस स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। एफआईआर के मुताबिक, बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि स्कूल के कई टीचर्स द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से उनका बेटा बहुत ज्यादा मेंटल स्ट्रेस में था।
विज्ञापन




निजी स्कूल के सामने अभिभावकों ने निकाला कैंडल मार्च
निजी स्कूल के दसवीं के छात्र के मेट्रो स्टेशन से कूद कर आत्महत्या करने के मामले में अभिभावकों का गुस्सा फुट पड़ा। बृहस्पतिवार को छात्र के परिजनों और अन्य बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के बाहर तख्तियों के साथ कैंडल मार्च निकाला। 

छात्र के पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने शिक्षकों की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या की है। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने मांग रखी कि जिन शिक्षकों का नाम शौर्य ने सुसाइड नोट में लिखा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके साथ ही स्कूल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 


उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो हम सब लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। अभिभावकों का कहना था कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बच्चों के साथ प्रताड़ना की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बता दें कि छात्र बुधवार को दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से कूद गया था। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed