{"_id":"662548d82d465e2a990cbc9e","slug":"four-people-hit-by-car-in-ghaziabad-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मतदाता जागरुकता रैली में जा रहे दो लोगों समेत 4 को कार से मारी टक्कर, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मतदाता जागरुकता रैली में जा रहे दो लोगों समेत 4 को कार से मारी टक्कर, हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती
Sun, 21 Apr 2024 10:42 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 21 Apr 2024 10:42 PM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मतदाता जागरुकता रैली में जा रहे दो छात्रों को आई10 कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद करीब 200 मीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास बुलेट सवार दो युवकों को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कार चालक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वर्णजयंती पार्क के पास रविवार सुबह छह बजे मतदाता जागरुकता रैली में जा रहे दो छात्रों को आई10 कार के चालक ने टक्कर मार दी। चालक गाड़ी की गति बढ़ाकर घायल छात्र मोहित को काफी दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद करीब 200 मीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास बुलेट सवार दो युवकों को भी टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल मोहित को कौशांबी के हायर सेंटर में रेफर कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
नीतिखंड-3 में रहने वाले महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बेटा मोहित रावत दसवीं कक्षा का छात्र है। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे वह दोस्त प्रिंस के साथ साइकिल से स्वर्णजयंती पार्क जा रहा था। वहां प्रशासन की मतदाता जागरुकता रैली शुरू होने वाली थी। दोनों स्वर्णजयंती पार्क के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई10 कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों घायल हो गए। चालक ने भागने के लिए गाड़ी की गति बढ़ा दी, जिसमें मोहित कार से दूर तक घसिटता गया। वह गंभीर रूप घायल हो गया।
विज्ञापन
प्रिंस ने शोर मचाते हुए चालक का पीछा किया। पुलिस ने घायल छात्रों को अहिंसाखंड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्रिंस का इलाज किया, जबकि मोहित को कौशांबी के हायर सेंटर में रेफर कर दिया। उसकी हालत में सुधार हुआ है। एडीएम गंभीर सिंह और ग्रामीण विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने मोहित से मुलाकात कर उसका हाल जाना।
विज्ञापन
मकनपुर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बेटा दिव्यांश त्यागी (24) अपने चाचा सुरेंद्र त्यागी (48) को शक्तिखंड पेट्रोल पंप के पास लेने बुलेट पर गया था। वहां से लौटते हुए तेज रफ्तार आई10 कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। दिव्यांश रिक्शा से तुरंत चाचा सुरेंद्र को पास के अस्पताल ले गया। वहां से परिजन उन्हें नेहरू नगर के यशोदा अस्पताल ले गए। धर्मेंद्र का कहना है कि भाई की पसलियों की हड्डी टूट गई है। डॉक्टर आईसीयू में उनका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने और छात्र मोहित के पिता ने इंदिरापुरम पुलिस को कार चालक के खिलाफ शिकायत देकर मुकदमा कराया है।
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि दो छात्र और बुलेट पर सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मारने की घटना के बाद कार चालक की पहचान साहिल शर्मा के रूप में की है। टीम ने उसे गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले ली है। पुलिस साहिल से पूछताछ कर रही है।