{"_id":"65d1b42c29b3aff18102cc17","slug":"four-people-died-in-separate-road-accidents-in-bulandshahr-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, मां और बेटे की एक साथ गई जान; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत, मां और बेटे की एक साथ गई जान; रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
Sun, 18 Feb 2024 01:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:11 PM IST
सार
बुलंदशहर में तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्मटम के लिए भेजा गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी तरफ नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शिकारपुर बाईपास रोड बनी गौशाला के सामने ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त मनोज कुमार और उसकी मां राजेश्वरी निवासी बावनपुर थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव निवासी अरमान शनिवार देर शाम बाइक से अहमदगढ़ किसी काम से आया था। वह बाइक पर ही सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा हादसा अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में गांव ताल बिबियाना के निकट हुआ। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पानी की टंकी निवासी 22 वर्षीय कपिल कुमार शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से डिबाई गया था। वह वापस बाइक पर ही सवार होकर अपने घर लौट रहा था। देर रात उसकी बाइक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वह सड़क किनारे रजवाहे में गिर गया।
विज्ञापन
रजवाहे में रुके हुए पानी में रविवार सुबह उसका शव डूबा हुआ मिला। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने पहुंच कर जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का ही सामने आ रहा है। हालांकि अधिकारी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रहे हैं।