{"_id":"62b39ea07c60060af968b75c","slug":"four-nsui-leaders-arrested-for-setting-fire-outside-jp-naddas-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर लगाई आग, एनएसयूआई के चार नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर लगाई आग, एनएसयूआई के चार नेता गिरफ्तार
Thu, 23 Jun 2022 07:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Jun 2022 07:16 AM IST
सार
विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने की सूचना 21 जून को शाम को मिली थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा के आवास के बाहर आगजनी करते आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुगलक रोड थाना पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एनएसयूआई का चंडीगढ़ महासचिव भी शामिल है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों की इनोवा कार भी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रतिनिधि ग्राम खैरा, अंबाला निवासी जगदीप उर्फ जग्गा (30), चंडीगढ़ महासचिव ग्राम तोगन मोहाली पंजाब निवासी सर्वोत्त राणा (25), एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक गोमती नगर, लखनऊ निवासी प्रवाण पांडेय (26) और एनएसयूआई के महासचिव शिवाजी कॉलोनी रोहतक, हरियाणा निवासी विशाल (28) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन-दो) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने की सूचना 21 जून को शाम को मिली थी। पूछताछ करने पर पता चला कि 4:30 बजे 8 से 10 लोग उनके आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे थे। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए। उन्होंने लकड़ी में दो खाकी निकर लपेट कर आग लगा दी। उन्होंने आवास के सुरक्षा कक्ष और घर के गेट पर जलते हुए निकर फेंक दिए। आवास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इस बाबत तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एसीपी चाणक्यपुरी सुमा मुड्डा की देखरेख में टीम ने जांच शुरू की। आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि दो वाहनों करीब 8-10 लोग थे। वाहन रोहतक, हरियाणा और बिजनौर, उत्तरप्रदेश में पंजीकृत हैं। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी एनएसयूआई नेता हैं। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है।