{"_id":"5e7d3dd68ebc3e7746307b45","slug":"four-more-corona-patients-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 24 घंटे में मिले कोरोना के चार और मरीज, संख्या हुई 39, संपर्क से 25 फीसदी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 24 घंटे में मिले कोरोना के चार और मरीज, संख्या हुई 39, संपर्क से 25 फीसदी संक्रमित
Fri, 27 Mar 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई। इनमें 25 फीसदी (10) मरीज विदेशों से आने वालों से संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कुल संक्रमित लोगों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। दिल्ली में सामने आए संक्रमित मरीजों में 9 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। ये राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
पांच मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा 12 हजार से अधिक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वर्तमान में होम आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या 12700 के करीब है और 4500 से ज्यादा लोग 14 दिन का होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
फिलहाल अस्पताल में हैं 32 मरीज
दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में 32 संक्रमित मरीज हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14 मरीज सफदरजंग में भर्ती है। 7 मरीज लोकनायक और 6 मरीज राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। 2-2 मरीज दीन दयाल उपाध्याय और जीटीबी अस्पताल में हैं। वहीं, विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 159 संदिग्ध भी भर्ती किए गए हैं। बुधवार तक दिल्ली में कोरोना संक्रमित 35 लोग थे।