{"_id":"6303eb5ef8f07405b25eb490","slug":"four-miscreants-stabbed-a-youth-to-death-in-mangalpuri-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन के दिन दुनिया छोड़कर चला गया कृष्णा: लड़की की बात को लेकर हुआ था विवाद, बदमाशों ने सीने में मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन के दिन दुनिया छोड़कर चला गया कृष्णा: लड़की की बात को लेकर हुआ था विवाद, बदमाशों ने सीने में मारा चाकू
Tue, 23 Aug 2022 02:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:17 AM IST
सार
रविवार रात सवा 11 बजे मंगोलपुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल युवक को उसके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपार्क इलाके में रविवार रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या किसी लड़की को लेकर हुए विवाद में की गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
रविवार रात सवा 11 बजे मंगोलपुरी इलाके में एक युवक को चाकू मारने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि घायल युवक को उसके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की शिनाख्त कृष्णा के रूप में हुई। उसके सीने में चाकू मारा गया था। कृष्णा अपनी मां, बहन और भाई के साथ टी ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता था। वह मोती नगर में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रविवार रात कृष्णा जिम से अपने परिचितों से मिलने के लिए आर ब्लॉक मंगोलपुरी गया था। जहां पहले से चार हमलावर मौजूद थे। उन लोगों ने किसी बात को लेकर कृष्णा की पिटाई कर दी। कृष्णा वहां से भागने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। कुछ दूर भागने के बाद वह गिर गया। परिवार वालों ने बताया कि कृष्णा का रविवार को जन्मदिन था। परिवार वालों ने उसके जन्मदिन की पूरी तैयारी कर ली थी। इसी दौरान उसे चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। शुरूआती जांच में किसी लड़की से दोस्ती को लेकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन