{"_id":"63315079af985a25051e0d04","slug":"four-miscreants-of-rajesh-bawana-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजेश बवाना गैंग के 'रैपर' समेत चार सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान में लूटा था 37 लाख का सोना और कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजेश बवाना गैंग के 'रैपर' समेत चार सदस्य गिरफ्तार, राजस्थान में लूटा था 37 लाख का सोना और कैश
Mon, 26 Sep 2022 12:41 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:41 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा और 20 कारतूस बरामद किए हैं। गैंग ने पिछले महिने झुंझुनू, राजस्थान में पूर्व फौजी के घर पर धावा बोलकर 37 लाख का सोना और कैश लूट लिया था। इसके अलावा बहादुरगढ़ में भी एक दुकान में घुसकर लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को राजेश बवाना गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बवाना दिल्ली निवासी अभिषेक उर्फ शेखू (21), हिमांशु (20), नितिन (20) और गांव फिरोजपुर, खरखौदा, सोनीपत निवासी अभिलाष उर्फ पोटा उर्फ ढीका (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अभिलाष ने म्यूजिक डायरेक्टर का कोर्स किया हुआ है। वह रैप सांग बनाकर यूट्यूब पर डालता है। गैंग ने अपने विरोधी नीरज बवाना गैंग के सदस्यों को खत्म करने के लिए कुछ दिनों पूर्व गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई से हाथ मिलाया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक तमंचा और 20 कारतूस बरामद किए हैं। गैंग ने पिछले माह झुंझुनू, राजस्थान में पूर्व फौजी के घर पर धावा बोलकर 37 लाख का सोना और कैश लूट लिया था। इसके अलावा बहादुरगढ़ में भी एक दुकान में घुसकर लूटपाट की गई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुशवाहा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि राजेश बवाना गैंग के सदस्य आजादपुर बस टर्मिनल के पास दो युवकों की हत्या के लिए आने वाले हैं। जांच में पता चला कि गैंग रोहित और मोंटी सहरावत उर्फ जैकी की हत्या करने की फिराक में है। इन दोनों ने राजेश बवाना गैंग के दो सदस्यों अभिषेक और चिराग की हत्या कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए ही रोहित व मोंटी की हत्या करना था। अभिलाष की भी जेजे कालोनी वजीरपुर में आबिद नामक युवक से रंजिश थी। उसकी भी हत्या करने की चारों योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद स्पेशल सेल की टीम ने 20 सितंबर को चारों आरोपियों अभिषेक, हिमांशु, नितिन और अभिलाष को आजदपुर से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक कार व चोरी की एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह आबिद की हत्या करने के लिए आए थे। इससे पूर्व आरोपी रोहित व मोंटी की हत्या की योजना भी बना रहे थे। जांच के दौरान अभिषेक उर्फ शेखू ने बताया कि वह अपने दोस्त प्रवीन कुमार उर्फ पीके के जरिये विदेशी गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया।
दोनों ने अभिषेक से अपने दुश्मनों को रास्ते से हटाने के लिए कहा। बदले में अभिषेक की हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया गया। पुलिसकी पूछताछ में आरोपी शेखू ने बताया कि वह वह बीए फाइनल ईयर कर रहा है। 2018 में स्कूल के दोस्त चिराग ने शेखू को राजेश बवाना के गैंग में शामिल करवाया था। इस बीच बदमाशों ने पहले चिराग के भाई अभिषेक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में चिराग को भी मार दिया गया। इन दोनों की मौत का बदला लेने के लिए इन लोगों ने बड़े गैंगस्टर से हाथ मिलाया था। हिमांशु 12वीं पास है जबकि नितिन ने दसवीं पास की है। अभिलाश ग्रेजुएशन करने के लिए अपने म्यूजिक वीडियो भी बताना है। पुलिस चारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।