{"_id":"5f62a70d99135e03424cf872","slug":"four-miscreants-of-iranian-gang-caught-cheating-as-cbi-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अधिकारी बनकर ठगने वाले ईरानी गैंग के चार बदमाश धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगने वाले ईरानी गैंग के चार बदमाश धरे
Thu, 17 Sep 2020 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह का पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सीबीआई व पुलिस अधिकारी बनकर बुजुर्गों से ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से 80 ग्राम सोने की ज्वेलरी, एक मोबाइल फोन, कार व मोटरसाइकिल बरामद की है। ज्वेलरी फरीदाबाद में किसी से ठगी थी, जबकि मोबाइल हौजखास (दिल्ली) से चुराया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी अमजद, यूनस और हरिद्वार, (उत्तराखंड) निवासी सनवर अली व शहजाद के रूप में हुई है। अमजद के खिलाफ महाराष्ट्र में सात और यूनस के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ठगी व चोरी के पांच मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई राजीव बमल, एसआई अशोक व एएसआई वीर सिंह की टीम ने आरोपियों को सराय काले खां के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपी सीबीआई व पुलिस अफसर बनकर बुजुर्गों से ठगी करते थे। ये पुलिस चेकिंग की बात कहकर उनकी ज्वेलरी उतरवाकर एक लिफाफे में रखवा लेते थे। बाद में नकली ज्वेलरी वाला लिफाफा लौटा देते थे। गौरतलब है कि इससे पहले एसआई राजीव बमल की टीम ईरानी गैंग के सादिक कंबर, कासिम बेग, खैबर अली और सलीम अली को गिरफ्तार कर चुकी है।