{"_id":"7158b22542e49b77e31faa17340cbb4d","slug":"four-local-trains-cancelled-due-to-fog-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, रद्द हुई चार लोकल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, रद्द हुई चार लोकल ट्रेन
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे से मामूली राहत के बावजूद रेलवे ने यात्रियों को परेशान करने का इंतजाम कर दिया है। बुधवार से यहां की चार लोकल ट्रेनों को रद्द व दो को शॉर्ट टर्मिनेट करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इससे दिल्ली व पलवल के लिए लोकल सेवा पर बुरा असर पड़ेगा। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यह शटल ट्रेनें एक से डेढ़ महीने तक रद्द रहेंगी।
रेलवे के मुताबिक पलवल-निजामुद्दीन, आगरा-निजामुद्दीन, निजामुद्दीन-कोसीकलां और कोसीकलां-आगरा शटल को रद्द कर दिया गया है। जबकि आगरा पैसेंजर को मथुरा जंक्शन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन
इससे फरीदाबाद से आगरा के लिए लोकल सेवा बंद हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि घने कोहरे के चलते यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला हुआ है। जबकि इतने लंबे समय तक घना कोहरा पड़ने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
यहां से हजारों यात्री रोजाना दिल्ली नौकरी करने जाते हैं। रेलवे के इस निर्णय से उनका सफर कठिन होगा। अनुमानित 70-80 हजार यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस समय कोहरे की वजह से एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इनके रास्ते से शटल ट्रेनों को हटाने के लिए रेलवे ने ऐसा फैसला किया।
यह ट्रेनें हो गईं रद्द
-आगरा-निजामुद्दीन (64953), निजामुद्दीन-कोसीकलां (64496), कोसीकलां-आगरा (64959): 24 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक
-पलवल-निजामुद्दीन (64493): 24 दिसंबर से 23 जनवरी 2015 तक।
शॉर्ट टर्मिनेट
-दिल्ली-आगरा पैसेंजर (51902): सिर्फ मथुरा तक जाएगी, 24 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक।
-आगरा-दिल्ली पैसेंजर (51901) मथुरा से चलेगी, 24 दिसंबर से 15 फरवरी 2015 तक।